Search

 
 
 

झारखंड में लोस चुनाव की तैयारियां तेज, 11 मुख्य बिंदुओं पर DGP आज करेंगे समीक्षा बैठक

 
Ranchi : झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गयी है. झारखंड पुलिस को भी चुनाव मोड में लाने की तैयारी शुरू हो गयी है. डीजीपी अजय कुमार सिंह आज शुक्रवार को 11 मुख्य बिंदुओं पर समीक्षा बैठक करेंगे. इस समीक्षा बैठक में सभी जोनल आईजी, रेंज के डीआईजी और जिलों के एसपी व एसएसपी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे.

इन मुख्य बिंदुओं पर होगी समीक्षा :

  • - लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन की स्थिति.
  • - सक्रिय अपराधी और उपद्रवी को चिन्हित करना और उसके खिलाफ की जा रही कार्रवाई.
  • - अंतरराज्यीय चेक पोस्ट को सक्रिय किये जाने के संबंध में
  • - अवैध मादक पदार्थ, हथियार, शराब और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान की स्थिति.
  • - लोकसभा चुनाव के दौरान प्रतिनियुक्ति किये जाने वाले सीएपीएफ, सैफ और अन्य बाह्य बलों के रहने और परिवहन की व्यवस्था.
  • - उग्रवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे नक्सल अभियान की वर्तमान स्थिति.
  • - लोकसभा चुनाव के दौरान इंडक्शन और दी इंडक्शन प्लान.
  • - नक्सली आसूचना और आपराधिक आसूचना आदान-प्रदान करने की स्थिति.
  • - नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा संबंधी एसओपी के अनुपालन की स्थिति.
  • - सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल की स्थिति.
  • - चुनाव संबंधी प्रशिक्षण की स्थिति.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही