Search

 
 
 

देवघर में महाशिवरात्रि की तैयारी जोरों पर, सेवा शिविर के लिए पहले आवेदन जरूरी

शिव बारात की रूट लाइन व बारातियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को लेकर चर्चा हुई. एसडीओ ने सभी संस्थाओं को जल्द से जल्द आवेदन जमा करने का निर्देश दिया, ताकि शिविर का स्थान व संस्था की जानकारी प्रशासन को मिल सके.
 

आचार संहिता का पालन और एकमार्गीय रूट पर विशेष जोर

 
Deoghar : देवघर में महाशिवरात्रि के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर एसडीओ रवि कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को स्वयंसेवी संस्थाओं व समाजसेवियों के साथ बैठक हुई. बैठक में एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे. मौके पर शिव बारात की रूट लाइन व बारातियों की सेवा के लिए लगाए जाने वाले शिविरों को लेकर चर्चा हुई. एसडीओ ने सभी संस्थाओं को जल्द से जल्द आवेदन जमा करने का निर्देश दिया, ताकि शिविर का स्थान व संस्था की जानकारी प्रशासन को मिल सके.


 उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर समाधान करेगा. नगर निकाय चुनाव के कारण आचार संहिता लागू है. ऐसे में किसी भी सेवा शिविर में किसी प्रत्याशी का बैनर या राजनीतिक नारा नहीं लगाने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सेवा कार्य पूरी तरह गैर राजनीतिक और जनसहयोग आधारित होंगे. जानकारी दी गई कि शिव बारात केकेएन स्टेडियम से निकलेगी और पूरा रूट एकमार्गीय रहेगा. टॉवर चौक मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी.


 बारात गुजरने वाले क्षेत्रों में उस दिन अन्य मार्गों से प्रवेश बंद रहेगा. लोगों से अपील की गई कि कमजोर या जर्जर छतों पर भीड़ न जुटाएं और सुरक्षा मानकों का पालन करें. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूर्व वर्षों की तरह सख्त रहेगी. भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को लेकर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. बैठक में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और सेवा संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे. इन संस्थाओं द्वारा हर वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर नि:शुल्क सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पेयजल, भोजन, प्राथमिक उपचार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. प्रशासन ने सभी संस्थाओं से समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजन में सहयोग करने की अपील की.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही