Ranchi : झारखंड में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है. बुधवार को रातू रोड़ स्थित झारखंड राज्य चुनाव आयोग भवन में पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ. प्रशिक्षण में 8 जिला से आए पंचायत के निर्वाचित पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव से संबंधित कार्य विधि को लेकर प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में पलामू, गुमला, पाकुड़, रांची, गोड्डा, कोडरमा, देवघर और दुमका के पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारी आये थे.
के 21 वर्षों का कारनामा, एक भी परीक्षा बिना विवाद के नहीं हो पायी सफल wpse_comments_template
तीन दिनों तक चलेगा प्रशिक्षण
तीन दिनों तक राज्य चुनाव आयोग द्वारा 8 - 8 जिलों के पंचायती राज के निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसकी शुरुआत बुधवार से की गई है. ये प्रशिक्षण अगले 2 दिन तक चलेगा. यह पूरा कार्यक्रम झारखंड राज्य चुनाव आयोग के आयुक्त के नेतृत्व में चल रहा है.चुनाव आयोग की तैयारी जोरों पर
सरकार के आदेश के बाद राज्य में पंचायत चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पूर्ण रूप से तैयारी कर ली है. अंतिम निर्णय राज्य सरकार को लेना है. संभावना जतायी जा रही है कि पंचायत चुनाव अप्रैल या मई महीने में कराया जा सकता है. इसे भी पढ़ें - JPSC">https://lagatar.in/jpscs-feat-of-21-years-not-a-single-exam-was-successful-without-controversy/">JPSCके 21 वर्षों का कारनामा, एक भी परीक्षा बिना विवाद के नहीं हो पायी सफल wpse_comments_template
Leave a Comment