Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर, पुलिस ने हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाके में किया ड्रोन से मकानों की छतों का निरीक्षण

Ranchi : रामनवमी पर निकलनेवाले जुलूस के मार्ग में स्थित शहर के सभी मकानों की छतों का सोमवार को ड्रोन से निरीक्षण किया गया. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट थाना क्षेत्र में ड्रोन से छत का निरीक्षण किया गया. जुलूस में विधि-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन की ओर से सभी सावधानी बरती जा रही है. जुलूस के दौरान पत्थरबाजी नहीं हो, इसे लेकर जुलूस मार्ग के सभी मकानों का जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा जांच की जा रही है. जांच के दौरान कुछ मकानों की छत पर ईंट और पत्थर मिला, जिसे हटाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा जुलूस मार्ग और विभिन्न चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए स्थानों का चयन किया गया है. डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि रामनवमी जुलूस पर निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी सीसीटीवी कैमरा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इनकी मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जायेगी. सीसीटीवी के जरिये जुलूस पर कड़ी नजर रखी जायेगी. किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जायेगा. सीसीटीवी के जरिये चिह्नित कर उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/3-14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/three-people-who-were-going-to-offer-morning-prayers-in-ranchis-ratu-died-in-a-road-accident/">रांची

: रातू में सुबह का अर्घ्य देने जा रहे तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही