Search

 
 
 

रिम्स के कायाकल्प की तैयारी : 33 सीनियर रेजिडेंट और सात ट्यूटर की नियुक्ति

 
Ranchi :  राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स पर न सिर्फ झारखंड, बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीजों के इलाज की भी जिम्मेदारी है. लिहाजा अस्पताल में मैन पावर की भारी समस्या सामने आ रही थी. मरीजों के बेहतर उपचार के उद्देश्य से रिम्स में 33 सीनियर रेजिडेंट और 7 ट्यूटर की नियुक्ति कर ली गई है. प्रबंधन ने इससे संबंधित अधिसूचना भी जारी कर दी है. चयनित डॉक्टरों में मेडिसिन विभाग में एक, एनेस्थीसिया में चार, न्यूरोलॉजी में दो, स्त्री विभाग में दो, रेडियोलॉजी में दो, आई में एक, ईएनटी में एक, सर्जरी में सात, पीडियाट्रिक्स में तीन, ऑर्थोपेडिक में दो, न्यूरो सर्जरी (ट्रामा) में दो, रेडियोलॉजी (ट्रामा) में दो, एनाटॉमी में एक, पीडियाट्रिक सर्जरी में दो, नेफ्रोलॉजी में एक, न्यूरोलॉजी में एक, सर्जिकल ऑंकोलॉजी में एक सीनियर रेजिडेंट शामिल हैं. जबकि सात ट्यूटर का भी चयन किया गया है. वहीं ग्रेड ए नर्सों के नियुक्ति के लिए भी आवेदन भरे जा रहे हैं.

ग्रेड ए नर्सों के नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि

ग्रेड `ए` नर्स के 370 पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन करने की तिथि 12 मई 2022 से 11 जून 2022 तक है.

आवेदन के लिए आयु सीमा और वेतन

आवेदन करने के लिए कम से कम 18 वर्ष होना अनिवार्य है. यूआर के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. ओबीसी के लिए अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है. वहीं, एससी-एसटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है. वहीं इन पदों के लिए वेतन की बात करें तो 44,900 से 1,42,400 रुपये तक है.

कितना लगेगा आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क व अन्य के लिए 100 रुपये है, वहीं एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए 50 रुपये है.

आवेदन कैसे भरें

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें – लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-2024-sonia-constitutes-political-affairs-committee-task-force-for-strong-comeback-of-congress/">लोकसभा

चुनाव 2024 : सोनिया ने कांग्रेस की मजबूत वापसी के लिए Political Affairs Committee और टास्क फोर्स का गठन किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही