Ranchi News: 26 सितंबर को प्रस्तावित लोकभवन मार्च और प्रदर्शन को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में सभी जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ Zoom बैठक हुई.
बैठक में सभी जिलों में चल रही तैयारियों की जानकारी ली गई. जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से कार्यकर्ताओं की भागीदारी, जनसंपर्क और संगठन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई.
इसे भी पढ़ें -
केशव महतो कमलेश ने जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के पदाधिकारियों को जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और सभी स्तर पर बेहतर समन्वय के साथ काम करने को कहा.
बैठक में तय किया गया कि 26 सितंबर के कार्यक्रम से जुड़े मुद्दों को मीडिया, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाएगा. कांग्रेस ने चंदा चोरी के मुद्दे और MMDR संशोधन बिल के विरोध में लोकभवन मार्च और प्रदर्शन का ऐलान किया है.
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि MMDR संशोधन से जुड़े प्रावधानों और झारखंड के खनिज संसाधनों व राजस्व से जुड़े अधिकारों को लेकर पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखेगी.
बैठक में सतीश पॉल मुजनी, गजेंद्र सिंह, सोमनाथ मुंडा, परविंदर सिंह, सुखेर भगत, संतोष सिंह, बरकत खान, अब्दुल्ला सतीश केडिया, सोनाराम सिंकू, भूषण बाड़ा, दीपिका बेसरा, जेपी पटेल, राजेंद्र दास समेत कई जिला अध्यक्ष मौजूद रहे. जिला प्रभारियों में राकेश किरण महतो, शशि भूषण राय, विनय सिंह, दीपू, शकील अख्तर, शिवकुमार भगत, संजय मुन्नन समेत अन्य नेता शामिल हुए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

