Search

 
 
 

हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी, नगर निगम के अधिकारियों ने निरीक्षण किया

 
30 डस्टबीन, 6 चलंत शौचालय, 7 पानी के टैंकर की व्यवस्था,  मच्छरों के  लिए  लगातार हो रही फॉगिंग   Ranchi : मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को नयी हेमंत सोरेन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इसे लेकर रांची नगर निगम को साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश दिया गया है. नगर आयुक्त ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को मोरहाबादी मैदान में होनेवाले  शपथ ग्रहण समारोह स्थल की सफाई समेत अन्य व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Nigam.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-982034" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/11/Nigam.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

तीन दिनों से करीब 50 कर्मी सफाई कार्य में जुटे हुए हैं

निर्देश को लेकर   नगर निगम की स्वच्छता शाखा की ओर से पिछले तीन दिनों से समारोह स्थल की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त की जा रही है. समारोह स्थल के तमाम पहुंच पथों को साफ किया गया है,  समारोह में जुटने वाली भीड़ के लिए नगर निगम की ओर से 6 चलंत शौचालयों की व्यवस्था की गयी है.  पानी के सात टैंकर लगाये गये हैं. मच्छरों के प्रकोप को नष्ट करने के लिए तीन दिनों से फॉगिंग की जा रही है. यहां वहां गंदगी ना फैले, इसके लिए करीब 30 डस्टबीन नगर निगम की ओर से लगाये गये हैं. तीन दिनों से करीब 50 कर्मी सफाई कार्य में जुटे हुए हैं. आज बुधवार को नगर निगम के अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रवींद्र कुमार ने नगर निगम की टीम के साथ मोरहाबादी स्थित समारोह स्थल का निरीक्षण किया. उनके साथ  इंफोर्समेंट टीम, सिटी मैनेजर, सुपरवाइजर एवं निगम कर्मी भी थे.   .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही