Search

 
 
 

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू

 
Jamshedpur : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गयी है. इसको लेकर इसको लेकर शनिवार को स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन जमशेदपुर के जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में की गयी. बैठक में एडहाक कमेटी के सदस्य अजीत कामर अंबष्टा, डीएन ओझा, जयप्रकाश, रिसिवर मनोजरंजन दास, स्टेट बार काउंसिल के नामित सदस्य रंजन धारी सिंह और सुनीश पांडेय मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-took-three-accused-on-remand-in-manpreet-murder-case/">जमशेदपुर

: मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने तीन आरोपियों को लिया रिमांड पर

ऑफिस बियरर के चुनाव पर की गयी चर्चा

बैठक में मुख्य रूप से ऑफिस बियरर के चुनाव पर चर्चा की गयी. साथ ही वोटर लिस्ट जल्द से जल्द तैयार करने और 2-4 दिनों के भीतर ऑडिट रिपोर्ट सबमीट कर दने की बात रिसिवर की ओर से कहा गया. पूरी बातों को जमशेदपुर के प्रभारी राम शुभग सिंह के समक्ष रखा गया. इसका आकलन भी किया गया और इसको लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये.

भंग हो गयी है पुरानी कमेटी

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की पुरानी कमेटी को पहले से ही भंग कर दिया गया है. वर्तमान में एडहाक कमेटी की ओर से काम लिया जा रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया है कि फोटो के साथ वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जायेगा. इसके लिए सभी तैयारियों को पूरा करने का काम किया जा रहा है.

जमशेदपुर प्रभारी का जोरदार स्वागत

इधर जमशेदपुर के प्रभारी रामसुभग सिंह के आगमन पर उनका स्वागत कोर्ट में रंजन धारी सिंह के नेतृत्व में जोरदार तरीके से स्वागत किया गया. स्वागत समारोह में मुख्य रूप से सुनीश पांडेय, संजय सिंह, जर्नादन सिंह, पूजा कुमारी, कविता सिंह, मदन सिंह, संगीता शर्मा, पुष्पा कुमारी, सोमा दास, सुनील महंती, राजू कुमार, केशव कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, राजू सिंह, नीरज पांडेय आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/the-youth-of-dhanbad-created-a-ruckus-against-the-agneepath-scheme-for-the-second-day-road-jam/">धनबाद

के युवाओं ने दूसरे दिन भी अग्निपथ योजना के विरोध में किया हंगामा, सड़क जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही