Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग: सांसद खेल महोत्सव के प्रथम चरण की तैयारी पूरी, खिलाड़ी उत्साहित

Hazaribagh: सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों के खिलाड़ियों के उत्थान और सहयोग के साथ उन्हें बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर "सांसद खेल महोत्सव-2024" कराने का संकल्प लिया है. इस टूर्नामेंट के प्रथम चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है. इसकी शुरुआत 21 अगस्त को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गोला प्रखंड से होगी. ज्ञात हो कि बतौर सदर विधायक मनीष जायसवाल ने साल 2016 से ही इसकी शुरुआत अपने स्तर से नमो खेल श्रृंखला के माध्यम से की थी. कटकमदाग प्रखंड से कुछ टीमों के साथ शुरू हुए इस आयोजन का विस्तार पूरे सदर विधानसभा क्षेत्र में हुआ और इसमें करीब शत प्रतिशत गांवों की टीमें शामिल होने लगीं. कोरोना काल के दौरान दो साल 2020 और 2021 में यह टूर्नामेंट स्थगित रहा, लेकिन साल 2022 में यह नए स्वरूप में दिखा.

2023 में यह टूर्नामेंट बड़कागांव व केरेडारी प्रखंड में हुआ

साल 2022 में पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के बाहर इचाक और डाड़ी प्रखंड में सफलतापूर्वक हुआ. साल 2023 में इस टूर्नामेंट का विस्तार बड़कागांव और केरेडारी प्रखंड में भी हुआ. इस टूर्नामेंट ने जिले के ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति गजब का उत्साह और जुनून खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उत्पन्न किया. महज़ सात साल ( दो साल कोरोना काल को छोड़कर) में ही नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ने हजारीबाग जिले का सबसे बड़ा और लोकप्रिय फुटबॉल टूर्नामेंट होने का ख्याति प्राप्त किया. इससे उत्साहित होकर साल 2023 में मनीष जायसवाल ने नमो कैरम, नमो कबड्डी और नमो बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया.

द्वितीय चरण का आगाज 25 अगस्त को कुजू से होगा

साल 2024 में पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित होने के बाद मनीष जायसवाल ने "सांसद खेल महोत्सव-2024" के तहत नमो खेल श्रृंखला का विस्तार संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में करने का निर्णय लिया. इसके प्रथम चरण की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही रामगढ़, मांडू, हजारीबाग सदर, बड़कागांव और बरही विधानसभा क्षेत्र के सभी 22 प्रखंडों में इसका आयोजन किया जाएगा. सांसद ने इसको लेकर सोमवार को रक्षाबंधन के अवसर पर एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन कर बताया कि इस बार क्षेत्र के करीब 1,000- 1,500 (एक हज़ार-पंद्रह सौ) टीमों के 15,000- 20,000 (पंद्रह हज़ार-बीस हज़ार) खिलाडियों का समागम इस टूर्नामेंट में होने जा रहा है. वहीं द्वितीय चरण का आगाज 25 अगस्त को मांडू विधानसभा क्षेत्र के कुजू से होगा. इसकी तैयारी नमो खेल श्रृंखला समिति द्वारा पूरी कर ली गई है.

सभी खिलाड़ियों को नमो जर्सी दी जाएगी

सांसद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली सभी फुटबॉल टीमों को प्रोत्साहन के लिए एक-एक फुटबॉल और सभी खिलाड़ियों को आकर्षक नमो जर्सी भेंट की जाएगी. प्रत्येक चरण की विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 25,000 रुपये नकद और ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 15,000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी. टूर्नामेंट के उद्घाटन और समापन पर समारोह आयोजित कर स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा. सांसद ने बताया कि इस बार पहली बार यह निर्णय लिया जा रहा है कि टूर्नामेंट के सभी 22 प्रखंडों की विजेता टीमों की एक प्रतियोगिता हजारीबाग में नमो चैंपियंस ट्रॉफी के नाम से आयोजित होगी, जिसके विजेता को विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि फुटबॉल टूर्नामेंट के साथ ही अन्य खेलों में भी प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर खेल- खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को सम्मान दिया जाएगा. टूर्नामेंट में महिला टीमों के बीच भी प्रतिस्पर्धा होगी. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, हजारीबाग के भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, सुनील मेहता, दामोदर सिंह, अरविंद कुमार पप्पू, साक्षी राणा, भाजपा नेता सुदेश चंद्रवंशी, शिवशंकर गुप्ता, अनिल मिश्रा, दिनेश सिंह राठौर, विजय कुमार, बबन गुप्ता, अशोक कुशवाहा, विनोद भगत, विजय चौधरी, दिलीप गोप, रिंकू वर्मा, अजय पांडेय, अनिल पांडेय, सत्येंद्र सिंह, विनोद ओझा, विक्रमादित्य, रवि यादव, बंटी तिवारी, जयप्रकाश, विजय वर्मा, नंदकुमार नंदू , राजू सिंह , अविनाश कुमार सोनू, अशोक कुशवाहा, बालदेव बाबू, अपूर्व वीर, विवेक जोशी, विशेषांक वर्मा, नमो खेल श्रृंखला से जुड़े रंजित कुमार सिन्हा, दिनेश सिंह, अविनाश कुमार सोनू, रितेश सिन्हा, रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

झामुमो एक परिवारवादी पार्टी है : मनीष जायसवाल

पत्रकार सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के मामले में सांसद मनीष जायसवाल से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि जब घर में घुटन महसूस हो रही हो, घर के सदस्यों से शिकायत हो, उचित मान सम्मान नहीं मिल पा रहा हो तब राजनीति की पराकाष्ठा हो जाती है. झामुमो एक परिवारवादी पार्टी है और महज दो-तीन महीने ही चुनाव में बचे थे लेकिन चंपाई दा को सत्ता से बेदखल कर जेल से आते ही सत्ता हथियाकर न सिर्फ़ परिवारवादी पार्टी होने का संदेश दिया, बल्कि चंपाई दा जैसे नेता के साथ धोखा भी किया. मनीष जायसवाल ने कहा कि हम लोग इन्हें डमी चीफ मिनिस्टर होने का क्लेम करते थे, लेकिन चंपाई दा ने खुद ही इसका खुलासा कर दिया. सांसद ने कहा कि जेल से हेमंत सोरेन चंपाई सरकार को कंट्रोल करते थे. यह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और ओछी राजनीति है. ऐसा करने से हर किसी राजनीतिक पार्टी को बचना चाहिए. मनीष जायसवाल ने यह भी बताया कि लोकसभा के प्रथम सत्र में ही उन्होंने जनहित और देशहित से जुड़े 23 प्रश्नों को लोकसभा के सदन पटल पर रखा और तीन गंभीर विषयों पर उन्हें लोकसभा में बोलने का अवसर प्राप्त हुआ. कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए घटना पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सांसद ने कहा कि बंगाल हिंदुस्तान का ही एक राज्य है. यहां कोई तालिबानी शासन नहीं है बावजूद इसके जब एक डॉक्टर के साथ ऐसी निर्मम और जघन्य घटना हो सकती है तो आम आदमी की स्थिति क्या होगी इससे अंदाजा लगा सकते हैं. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही