Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवाओं के लिए खुशखबरी : झारखंड में 60,000 शिक्षकों की बहाली की तैयारी पूरी

Ranchi :  राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 60 हजार शिक्षकों की बहाली करने का निर्णय लिया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने इसकी घोषणा की. उन्होंने बताया कि इसकी योजना तैयार हो चुकी है और जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी.

जेटेट के माध्यम से होगी 26 हजार शिक्षकों की बहाली 

मंत्री ने बताया कि 26 हजार शिक्षकों की बहाली जेटेट के माध्यम से की जायेगी. इसके अलावा, 10 हजार शिक्षक क्षेत्रीय भाषाओं के लिए नियुक्त होंगे. इसके बाद 25-26 हजार और शिक्षकों की बहाली की जायेगी.

नये नियमों से क्षेत्रीय व जनजातीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति में आने वाली रुकावटें होंगी दूर 

शिक्षा मंत्री ने बताया कि नये नियमों से क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा के शिक्षकों की नियुक्ति में आने वाली रुकावटें दूर हो जायेंगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग पहले सुस्त था, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि लंबित मामलों का जल्द निपटारा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही