Search

 
 
 

जमशेदपुर में बंद किए गए आइसोलेशन एवं क्‍वारंटिन सेंटर खोलने की तैयारियां तेज

 
Jamshedpur: जमशेदपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से इससे निपटने की तैयारियां तेज कर दी गईं हैं.  उपायुक्त सहित तमाम वरीय पदाधिकारियों ने सोमवार को शहर में स्थित आइसोलेशन एवं क्‍वारंटिन सेंटरों का जायजा लिया. इस दौरान उन्‍होंने निकायों के विशेष पदाधिकारियों को सेंटर में मौजूद कमियों को जल्द दूर करने का निर्देश दिया. उपायुक्त सूरज कुमार ने बताया कि सिदगोड़ा स्थित प्रोफेशनल कॉलेज एवं महिला हॉस्टल को आइसोलेशन सेंटर बनाया जाएगा, ताकि समय पर इसका उपयोग कोरोना मरीजों के हित में किया जा सके. इसे भी पढ़ें: झारखंड">https://lagatar.in/night-curfew-will-not-be-imposed-in-jharkhand-shops-will-remain-open-till-8-pm-know-what-will-be-the-restrictions/">झारखंड

में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, शिक्षण संस्थान बंद, 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, जानें नई पाबंदियां

सभी प्रखंंडों में बनेंगे 50 बेड के आइसोलेशन सेंटर  

डीसी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान टीएमएच के जीटी हॉस्टल, कदमा में प्रोफेशनल फ्लैट, नेपाल बिल्डिंग, डीलर्स हॉस्टल टेल्को तथा बागबेड़ा के दो आइसोलेशन सेंटर शुरू किए गए थे, जो संक्रमण का दौर खत्म होने के बाद बंद कर दिए गए थे. उक्त सभी सेंटरों को जल्द से शुरू करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है.  उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा है जो 5 जनवरी तक पूरा हो जाएगा. इनमें वैसे मरीजों को रखा जाएगा जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं या संक्रमण से ठीक होने के बाद जिन्हें उतनी देखभाल की जरूरत नहीं है.

पोस्ट कोविड मरीजों के लिए भी इन सेंटर का इस्तेमाल होगा

उपायुक्त ने कहा कि पिछले बार के अनुभवों से सीख लेते हुए पोस्ट कोविड मरीजों के लिए भी इन आइसोलेशन व क्‍वारंटिन सेंटर का इस्तेमाल किया जाएगा. जिससे मरीजों का सतत पर्यवेक्षण किया जा सके. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम संदीप कुमार मीणा, वैक्सिनेशन कोषांग के नोडल सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन एवं जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/corona-4100-new-patients-found-in-delhi-possibility-of-lockdown/">कोरोना

: दिल्ली में 4100 नये मरीज मिले, लॉकडाउन की संभावना
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही