Search

 
 
 

रांची को जाम से राहत देने की तैयारी, अरगोड़ा से डिबडीह तक बनेगा 469 करोड़ का एलिवेटेड रोड

पथ निर्माण विभाग ने अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 469.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.यह एलिवेटेड रोड हरमू स्थित KAV रेस्तरां के पास से शुरू होकर डिबडीह पुल के पास सेलर नॉट रेस्तरां तक बनाया जाएगा.
 

 Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में लगातार बढ़ते जा रहे ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए झारखंड सरकार ने बड़ी पहल की है.

 

पथ निर्माण विभाग ने अरगोड़ा चौक से डिबडीह पुल तक एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर निर्माण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर करीब 469.62 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे.

 

यह एलिवेटेड रोड हरमू स्थित KAV रेस्तरां के पास से शुरू होकर डिबडीह पुल के पास सेलर नॉट रेस्तरां तक बनाया जाएगा.

 

परियोजना में कठल मोड़ (चापुटोली) और अशोक नगर रोड नंबर-3 की ओर अतिरिक्त कनेक्टिंग लेग भी शामिल किए गए हैं, जिससे आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी.

 

पूरे प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 3.804 किलोमीटर होगी, जिसमें सर्विस रोड का निर्माण भी शामिल है. इस योजना को झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण (JSHA) के माध्यम से पूरा किया जाएगा.

 

सरकार ने इस परियोजना को दो चरणों में पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 280.62 करोड़ रुपये खर्च कर 60 प्रतिशत कार्य पूरा किया जाएगा. वहीं वित्तीय वर्ष 2027-28 में शेष 40 प्रतिशत कार्य लगभग 189 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा.

 

इस परियोजना को पहले ही मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल चुकी है. फ्लाईओवर बनने के बाद अरगोड़ा चौक, हरमू, अशोक नगर और डिबडीह इलाके में रोज लगने वाले भारी जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही