Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अमन साहू को दुमका, सुजीत सिन्हा को गोड्डा जेल शिफ्ट करने की तैयारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अमन साहू को दुमका और सुजीत सिन्हा को गोड्डा जेल शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को पत्र लिखा है. गौरतलब है कि रांची जेल में बंद अमन साहू और धनबाद जेल में बंद सुजीत सिन्हा लगातार">http://lagatar.in">लगातार

कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमका रहा है.

दोनों गिरोह का बढ़ा उत्पात

अन्य गिरोह की तुलना में सुजीत सिन्हा और अमन साहू गिरोह का बढ़ा उत्पात झारखंड में अन्य आपराधिक गिरोह कि तुलना में सुजीत सिन्हा और अमन साहू गैंग का उत्पात बढ़ा है. राज्य में अमन श्रीवास्तव, किशोर पाण्डेय, अनिल शर्मा, गिरोह समेत 38  छोट- बड़े आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं. लेकिन पिछले दो साल के दौरान अन्य गिरोह की तुलना में सुजीत सिन्हा व अमन साहू गिरोह का राज्य में उत्पात बढ़ा है.

आगजनी, हत्या और रंगदारी मांगने में सक्रिय हैं दोनों गैंग

इन दोनों गिरोह के आपराधियों के द्वारा कोल परियोजना में लगे वाहनों में आगजनी, हत्या और कारोबारियों से रंगदारी मांगी जा रही है. दोनों गिरोह पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. जेल में बंद सुजीत सिन्हा के इशारे पर उसके गिरोह के सदस्य राज्य के कोयला कारोबारी, व्यवसायी और बिल्डर से लेवी की मांग कर रहे हैं. लेवी नहीं देने पर हत्या की और आतंक फैलाने की साजिश रच रहे हैं. इसे भी पढ़ें-तार">https://lagatar.in/taar-company-former-general-secretary-opens-front-for-non-conduct-of-elections-says-present-union-illegal/">तार

कंपनी: चुनाव नहीं कराए जाने पर पूर्व महामंत्री ने खोला मोर्चा, कहा-वर्तमान यूनियन अवैध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही