Ranchi : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गयी है. अब तक की जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार, झारखंड में अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में आचार संहिता लागू हो सकता है. इसको देखते हुए सरकार की ओर से पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले की तैयारी शुरू कर दी गयी है. दो दिन पहले ही एसपी रैंक के 10 आईपीएस का तबादला किया गया है. अभी कुछ और जिलों के एसपी का तबादला होना है. जानकारी के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में आईपीएस स्तर के कई पुलिस अधिकारियों का तबादला होगा. इनमें एसपी, डीआईजी और आईजी रैंक के शामिल होंगे. इसके अलावा पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी कई अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग की सूचना है.
झारखंड विस चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर तबादले की तैयारी, SP, DIG, IG और DSP रैंक के अधिकारियों का होगा ट्रांसफर
Last Updated: Aug 29, 2024 12:00 AM (IST)