Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamtara News: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की तैयारी, नगर पंचायत ने जारी की नो-पार्किंग जोन की सूची

शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की प्रशासन ने कवायद शुरू की है. इसको लेकर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से आम सूचना जारी कर शहर के विभिन्न स्थानों को पार्किंग जोन और नो-पार्किंग जोन के रूप में चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा गया है.
Advertisement
Advertisement
जामताड़ा जिले की खबरें

Jamtara: शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने की प्रशासन ने कवायद शुरू की है. इसको लेकर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी की ओर से आम सूचना जारी कर शहर के विभिन्न स्थानों को पार्किंग जोन और नो-पार्किंग जोन के रूप में चिन्हित करने का प्रस्ताव रखा गया है. इस संबंध में आम जनता से 21 जुलाई 2026 तक दावा या आपत्ति मांगी गई है.

इसे भी पढ़ें: 

नगर पंचायत द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इससे एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, स्कूल बस समेत अन्य आवश्यक वाहनों के आवागमन में बाधा आती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है. इसी को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए यह कदम उठाया गया है.

 

प्रस्तावित पार्किंग जोन में व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार के दाहिनी ओर, अनुमंडल आवास एवं वन विभाग कार्यालय के बीच का क्षेत्र, प्रभात इन होटल के सामने तथा चिल्ड्रेन पार्क गेट से आईसीआईसीआई बैंक के सामने तक का क्षेत्र शामिल है.

 

वहीं नो-पार्किंग जोन में सुभाष चौक से बिहारी लाल चौधरी दुकान तक सड़क के दोनों किनारे, जेके स्वीट्स, अजय स्वीट्स, कोस्मो बाजार, टावर चौक, इंदिरा चौक, अल्पना स्टोर, फैशन किंग, अजन्ता मोड़, श्याम वस्त्रालय, बैंक ऑफ इंडिया, रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-02 के गेट के बाहर तथा ईएफसी के पास का क्षेत्र शामिल किया गया है.

 

नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि तक यदि कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं होती है, तो नियमानुसार इन स्थानों को सार्वजनिक पार्किंग एवं नो-पार्किंग जोन के रूप में अधिसूचित कर दिया जाएगा. इससे शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या पर नियंत्रण पाने में मदद मिलने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही