Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

क्षेत्रवार वन और कृषि उपज का डाटाबेस तैयार करें अधिकारी, बनाया जाए कौशल विकास केंद्र : हेमंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
  • दिया निर्देश - स्टेट प्रोक्यूरमेंट एवं मार्केटिंग पॉलिसी निर्धारण के लिए कमेटी गठित करें
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि राज्य के कौन-कौन से क्षेत्र में कौन से वनोपज और कृषि उपज पाए जाते हैं, इसका डाटाबेस तैयार करें. डेटाबेस के अनुसार इन उपजों का वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग के लिए मैकेनिज्म तैयार करें. वन और कृषि उपज से संबंधित संस्थानों से समन्वय स्थापित कर कार्य योजना बनाने की दिशा में काम हो. मुख्यमंत्री बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आयोजित सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के निदेशक पर्षद की प्रथम बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/7881-1.jpg"

alt="" width="1032" height="688" />

कृषि मंत्री बादल भी मौजूद थे

बैठक में मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों को वनोपज तथा कृषि उपज के क्षमता विकास के लिए एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का निर्देश भी दिया है. उन्होंने निर्देश दिया कि सहकारी संघ लिमिटेड के विभिन्न कार्यों तथा गतिविधियों के ससमय निपटारे के लिए मानव बल की नियुक्ति करने की दिशा में काम करें. बैठक में कृषि मंत्री बादल,  अपर मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, सचिव के.के.सोन, सचिव अबू बकर सिद्दीकी, सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड के सीईओ संजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-mla-cash-scandal-businessman-mahendra-agarwal-arrested/">कांग्रेस

विधायक कैश कांड : व्यवसायी महेंद्र अग्रवाल गिरफ्तार 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही