Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में बिजली की मांग और आपूर्ति पर तैयार करें रिपोर्ट : एमडी

  • एमडी ने की सभी जीएम और एसइ के साथ बैठक
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) गर्मी को देखते हुए अगले तीन वर्षों की योजना बनायेगा. यह निर्देश जेबीवीएनएल के एमडी अविनाश कुमार ने सभी जीएम और एसइ के साथ हुई बैठक में दिया. बैठक में जेबीवीएनएल के निदेशक केके वर्मा समेत निगम के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. एमडी ने कहा कि गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है. कभी 2800 मेगावाट तक चली जाती है, तो कभी 2300 मेगावाट पर रहती है. इसलिए सभी जीएम और एसइ बिजली की मांग का अध्ययन कर रिपोर्ट बनायें. यह रिपोर्ट सितंबर तक के लिए होगी कि कितने तापमान में कितनी बिजली की जरूरत पड़ेगी. साथ ही एक रिपोर्ट अगले तीन वर्षों की मांग और आपूर्ति पर हो, ताकि जेबीवीएनएल अतिरिक्त बिजली के लिए पीपीए कर सके. तीन वर्षों में पतरातू थर्मल पावर स्टेशन चालू हो जायेगा. तब बिजली की समस्या समाप्त हो जायेगी.

पुष्प पोर्टल से अतिरिक्त बिजली लेने का निर्देश

एमडी ने कहा कि दिन में कितनी बिजली की खपत होती है, इसके लिए अतिरिक्त बिजली सोलर से लेने के लिए पीपीए किया जायेगा. वहीं पीक आवर शाम छह बजे से रात 10 बजे के बीच बिजली की मांग के लिए पुष्प पोर्टल की मदद लेने का निर्देश दिया गया है. 10 मार्च को केंद्र सरकार ने सरप्लस बिजली के लिए पुष्प पोर्टल आरंभ किया है. इससे 12 रुपये प्रति यूनिट से कम दर पर बिजली मिलेगी. 250 से 300 मेगावाट के लिए पीपीए करने की बात हुई. साथ ही 150 मेगावाट बिजली को डिमांड बेस्ड पीपीए करने का निर्देश दिया गया है.

कंट्रोल रूम बनायें जीएम

एमडी ने सभी जीएम को सितंबर माह तक के लिए प्रत्येक एरिया बोर्ड में एक कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया है. जिसमें बिजली कटते ही लोगों को सूचना दी जायेगी कि किस वजह से बिजली कटी है. कहीं भी तकनीकी खामी आने पर तत्काल मरम्मत करने की बात कही गयी. कंट्रोल रूम का नंबर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया है. साथ ही सभी एइ और जेइ को सब स्टेशन में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. उन्हें रजिस्टर मेंटेन रखने का निर्देश दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-cabinets-decision-clears-the-way-for-the-reinstatement-of-high-school-teachers/">झारखंड

 कैबिनेट का फैसला, हाई स्कूल शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही