Search

 
 
 

पलामू: सभी 81 सीटों पर चुनाव लड़ने की कर रहे हैं तैयारी - राजेश ठाकुर

 
Medininagar: कांग्रेस झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. पार्टी को मजबूती प्रदान की जा रही है. संगठन के हरेक कार्यकर्ता मैदान में संगठन का काम कर रहे हैं. उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मेदिनीनगर में पत्रकार वार्ता में कही. जेलहाता स्थित युवा कांग्रेस के अध्यक्ष वार्ता में ठाकुर ने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने को 81 विधानसभा सीट पर मजबूती के साथ तैयारी कर रही है. गठबंधन में फैसला होने पर कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा व राष्ट्रीय जनता दल सीट शेयरिंग के बाद संबंधित सीटों से चुनाव लड़ेगी. उन्होंने बताया कि पार्टी बिना किसी को बताए व बगैर मीडिया में जानकारी दिए राज्य स्तर के नेता प्रखंड अध्यक्ष व पंचायत स्तर के नेताओं व कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका व उनके परिजनों व बूढ़े मां-बाप का हाल पूछ रहे हैं. उनकी परेशानी से रूबरू हो रहे हैं. इस दरमियान यह भी देखा जा रहा है कि प्रखंड अध्यक्ष का मोहल्ले व टोलों में किस तरह की पकड़ है. उन्होंने कहा कि भाजपा विधायकों ने विधानसभा के महत्वपूर्ण सत्र को बर्बाद कर दिया. जनता को केंद्र बिंदु पर रखकर विकास की बात होनी चाहिए थी लेकिन सिर्फ हंगामा किया. भाजपा के विधायक राज्य सरकार को लगातार दोषी ठहरा कर जनता की नजरों में अपने को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. मगर जनता जानती है कि भाजपा के विधायकों ने क्या काम किया और सरकार ने किस तरह का काम किया है. मौके पर 20 सूत्री उपाध्यक्ष विमला कुमारी, पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी, पूर्णिमा पांडे, जितेंद्र कमलापुरी आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही