Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कुपोषण से लड़ने की तैयारी, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के 7 पद के लिए निकाला गया विज्ञापन, 21 फरवरी को साक्षात्कार

Ranchi : झारखंड के नौनिहालों को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार कुपोषण से लड़ने की तैयारी कर रही है. गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों की बेहतर देखभाल के लिए पश्चिमी सिंहभूम और गोड्डा जिले में ब्लॉक कॉर्डिनेटर की नियुक्ति होगी. नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया है. अनुबंध पर आधारित ब्लॉक कोऑर्डिनेटर के कुल 7 पदों के लिए नियुक्ति होनी है. जिनकी सेवाएं दिसंबर 2023 तक ली जायेगी. इसे भी पढ़ें - देवघर">https://lagatar.in/removal-of-deoghar-dc-from-election-work-hc-seeks-response-from-election-commission/">देवघर

DC को चुनाव कार्य से हटाने का मामला : HC ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

स्वस्थ बच्चों की तुलना में कुपोषित बच्चों की मृत्यु दर 9 गुणा अधिक

गौरतलब है कि कुपोषण बच्चों को सबसे ज्यादा अपनी चपेट में लेता है. कुपोषित बच्चों का शारीरिक स्वास्थ्य अन्य बच्चों की तुलना में काफी कमजोर हो जाता है. स्वस्थ बच्चों की तुलना में कुपोषित बच्चों के मृत्यु दर 9 गुणा ज्यादा होती है. ऐसे में कुपोषित बच्चों को बेहतर भोजन के साथ स्वास्थ्य से संबंधित प्रबंधन की भी जरूरत होती है.

चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपया प्रति माह किया जायेगा भुगतान

21 फरवरी को रिम्स प्रशासनिक भवन के रिसर्च सेल में इच्छुक उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया है. उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के अलावा कम से कम 2 साल तक पोषण संबंधित प्रोजेक्ट पर किसी एनजीओ के साथ मिलकर काम करने का अनुभव होना चाहिए. कंप्यूटर की जानकारी के साथ एमएस ऑफिस की भी पूरी जानकारी होनी चाहिए. अंग्रेजी और हिंदी में संवाद में दक्ष उम्मीदवार के पास खुद का लैपटॉप होना चाहिए. चयनित उम्मीदवार को 25 हजार रुपया प्रति माह का भुगतान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - BREAKING">https://lagatar.in/breaking-pooja-singhal-gets-two-months-interim-bail-from-supreme-court-bail-with-many-conditions/">BREAKING

: पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से दो महीने की अंतरिम बेल, कई शर्तों के साथ मिली जमानत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही