Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दिल्ली में महाराष्ट्र दोहराने की तैयारी! आम आदमी पार्टी की बैठक आज , कई विधायकों के संपर्क से बाहर होने की खबर…

Advertisement
Advertisement
NewDelhi : क्या भाजपा दिल्ली में महाराष्ट्र दोहराने की तैयारी में है? दिल्ली में जारी भाजपा- आप के बीच मची रार के बीच खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक केजरीवाल के संपर्क में नहीं हैं. पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के कई विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है. जान लें कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर पर आज 11 बजे विधायक दल की बैठक होनी है.

 भाजपा पर 20 करोड़ का ऑफर के साथ धमकी देने का आरोप

इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के चार विधायकों ने प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर 20 करोड़ रुपए का ऑफर के साथ धमकी देने का आरोप लगाया था. आम आदमी पार्टी को आशंका है कि कहीं भाजपा उनके विधायकों को तोड़ ना ले. सूत्रों के अनुसार कल बुधवार शाम पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में तय किया गया थी कि सभी विधायकों को तलब किया जाये. यह देखा जायेगा कि बैठक में कितने विधायक पहुंचते हैं. जान लें कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 62 विधायक हैं.

बीजेपी केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रच रही है

कल बुधवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए आप ने दावा किया था कि बीजेपी दिल्ली की केजरीवाल सरकार को गिराने की साजिश रच रही है.  कहा कि इसके लिए आम आदमी पार्टी के चार विधायकों को 20-25 करोड़ रुपए का ऑफर दिया  गया है. राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये थे. संजय सिंह ने कहा था, मैं नरेंद्र मोदी सरकार की साम दाम दंड भेद का पर्दाफाश करूंगा. खुलासा करूंगा कि कैसे दिल्ली सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है.

मनीष सिसोदिया की तरह फर्जी मुकदमे लगा देंगे

संजय सिंह ने कहा था कि बीजेपी के लोग हमारे विधायकों से मिलने आते हैं और धमकी देते हैं कि मनीष सिसोदिया की तरह फर्जी मुकदमे लगा देंगे. उन्होंने कहा था कि सरकार तोड़ने का बीजेपी का यही तरीका है. लेकिन मनीष सिसोदिया के मामले में ये प्रयोग फैल हो गया. इसलिए अब विधायकों को तोड़ने के लिए 20 और 25 करोड़ का ऑफर  दिया जा रहा है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही