Raghunath Jha Ranchi: रेल मंडल के कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनें हाथ से निकल सकती है. रांची-जयनगर एक्सप्रेस के बाद अब हटिया-पटना पाटलीपुत्र और गोरखपुर हटिया मौर्य एक्सप्रेस को भी राउरकेला से चलाने की तैयारी हो रही है. रांची- जयनगर एक्सप्रेस को दिसंबर में ही चलाने की घोषणा हो चुकी है. अब हटिया पटना पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और उसके बाद मौर्य एक्सप्रेस को भी राउरकेला तक किया जा सकता है.
रेलवे स्टेशन पर अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस, मरीजों का तुरंत मिलेगा इलाज
रांची रेलमंडल के लिए तीनें ट्रेनें महत्वपूर्ण
रेल मंडल रांची से यह तीनों ट्रेन यात्रियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं. रांची जयनगर सप्ताह में तीन दिन चलती है. जबकि पाटलीपुत्र एक्सप्रेस पुरानी ट्रेन है और यह ट्रेन अपने रूट की पहचान बन गई है. मौर्य एक्सप्रेस हटिया से गोरखपुर जाने वाली सबसे भीड़ वाली ट्रेन है. हटिया से गोरखपुर तक 49 स्टेशनों से होकर आवाजाही करनेवाली ट्रेन में प्रतीक्षा सूची की लिस्ट लंबी रहती है. यदि इसका विस्तार राउरकेला तक हुआ तो रांची के यात्रियों को इसमें सीटें मिलनी मुश्किल होगी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ambulance-will-now-be-available-24-hours-at-ranchi-railway-station-patients-will-get-treatment-immediately/8135/">रांचीरेलवे स्टेशन पर अब 24 घंटे उपलब्ध रहेगी एंबुलेंस, मरीजों का तुरंत मिलेगा इलाज
Leave a Comment