New Delhi: PMLA के प्रावधानों के तहत किसी संपत्ति को कुर्क करने के लिए Adjudicating Authority (निर्णायक प्राधिकरण) में न्यायिक सदस्य का होना जरूरी है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायाधीश जॉयमाल्या बागची और न्यायाधीश वी मोहना की पीठ ने यह आदेश पारित किया. दिल्ली हाईकोर्ट सहित अन्य राज्यों के न्यायालयों ने संपत्ति कुर्क करने वाले ऑथरिटी में न्यायिक सदस्य का होना बाध्यकारी नहीं माना था.
दिल्ली सहित अन्य न्यायालयों द्वारा दिये गये फैसले के ख़िलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की गयी थी. इसकी सुनवाई मुख्य न्यायाधीश की पीठ में हुई थी. न्यायालय ने अपने फैसले में कहा कि PMLA के प्रावधानों के तहत ऑथरिटी एक या दो सदस्यों वाली हो सकती है. लेकिन PMLA की धारा 8(2),8(3) के तहत संपत्ति कुर्क करने पर अंतिम निर्णय लेने के लिए ऑथरिटी में एक न्यायिक सदस्य का होना जरूरी है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि ऑथरिटी का चेयरमैन न्यायिक सदस्य हो. चेयरमैन गैर न्यायिक सदस्य हो सकता है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.