Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वर्तमान समय बालिकाओं का, अपने अधिकार को जानें बच्चियां : बीडीओ

Advertisement
Advertisement

व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का विमोचन

Garhwa : लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान (एलजीएसएस) के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित राजमाता गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय में बीडीओ देवानंद राम ने व्हेन चिल्ड्रेन हैव चिल्ड्रेन पुस्तक का विमोचन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ देवानंद राम ने कहा कि वर्तमान समय बालिकाओं का है, इसलिए बच्चियां खूब मन लगाकर पढ़ाई करें तथा अपने अधिकार को जानें और समझें. कार्यक्रम में रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अगर आप लोगों को कभी भी कहीं भी किसी प्रकार की दिक्कत हो तो आप इसकी सूचना पुलिस को दें, कार्रवाई जरूर की जाएगी. सीडब्लूसी राजीव रंजन तिवारी ने बालिकाओं को उनके मौलिक अधिकार एवं उनके कर्तव्य के बारे में बताया. कहा कि सरकार के द्वारा आप सभी के लिए एक समान नियम बनाए गये हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में हम इसका उपयोग बहुत ही कम कर पाते हैं. कार्यक्रम में उपस्थित समस्त छात्राओं को बाल विवाह का विरोध करने की शपथ दिलाई गई. साथ ही 16 अक्टूबर को राज्यव्यापी शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है, इसकी भी जानकारी दी गई. अनुमंडल झारखंड जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष संजय प्रसाद ने भी बालिकाओं को संबोधित किया. संजय प्रसाद ने छात्राओं से कहा कि बेटियां परिवार की शान होती है. आप ऐसा काम करें कि परिवार का नाम रोशन हो. ऐसा काम न करें जिससे परिवार को बदनामी और शर्मिंदगी झेलनी पड़े. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वार्डन अनिमा बेक ने कहा कि महिलाएं ही आज महिलाओं की सबसे बड़ी शत्रु है. एक पत्नी अपने पति का साथ देते हुए भ्रूण हत्या जैसी जघन्य पाप कर बैठती हैं. महिलाएं जिस दिन यह समझ जाएंगी कि भ्रूण हत्या पाप है उस दिन गर्भ में बेटियां नहीं मारी जाएंगी. उन्होंने कहा कि बालिकाएं शिक्षित होकर ही समाज का कल्याण कर सकती हैं. बालिकाएं एक साथ दो घरों को संजोगती हैं. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ रंका बीडीओ देवानंद राम, रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा, मीडिया संघ के अध्यक्ष सह समाजसेवी संजय प्रसाद, राजमाता गुंजेश्वरी देवी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर भरत लाल चौधरी, प्रोफेसर मुन्नी देवी, अमृता कुमारी, कस्तूरबा गांधी स्कूल की वार्डेन अनिमा बेक, लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर गणेश कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम में लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के सपोर्ट पर्सन संजय प्रसाद, फील्ड फैसिलिटेटर रेखा कुजूर, पूर्णिमा कुमारी, चंचला देवी, पूर्णिमा कश्चप, राकेश कुमार एवं अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-hazaribagh-jail-superintendent-entangled-in-his-own-letter/">हजारीबाग

: अपने ही पत्र में उलझे हजारीबाग जेल अधीक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही