Search

गया: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा ने महाबोधि मंदिर में की पूजा

Gaya: श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा ने मंगलवार को महाबोधि मंदिर में पूजा की. अनुरा की सुरक्षा को लेकर मंदिर परिसर और उसके आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थी. डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी आशीष भारती भी मौजूद थे. मंदिर में अनुरा को बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी ने खादा वस्त्र देकर भव्य स्वागत किया. उनके साथ आए श्रीलंकाई शिष्टमंडल का भी पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया गया. महाबोधि मंदिर में अनुरा ने पूजा, ध्यान और साधना की. इस दौरान अनुरा कुमारा ने बोधगया के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व की प्रशंसा की. उन्होंने पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में भगवान बुद्ध को प्रणाम किया. इस अवसर पर श्रीलंका के शिष्टमंडल ने भी मंदिर की परंपराओं और शांति के संदेश के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की. राष्ट्रपति की इस यात्रा से भारत-श्रीलंका के सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने की संभावना है. बोधगया, जहां भगवान बुद्ध ने ज्ञान प्राप्त किया था, श्रीलंका के बौद्ध श्रद्धालुओं के लिए सदैव आस्था का एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp