Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी. उनके अलावा चीफ जस्टिस डीवाइ चंद्रचूड़, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे. कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, तय कार्यक्रम के मुताबिक 24 मई को शाम 4:45 बजे मुख्य अतिथि और अन्य लोगों का आगमन होगा. 5:00 बजे सभी अतिथि मंच पर पहुंचेंगे. कार्यक्रम 5:35 बजे तक चलेगा. समापन भाषण हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र करेंगे. इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vibhavis-teachers-put-black-badges-in-protest-against-the-cut-in-leave/">हजारीबाग
: अवकाश कटौती के विरोध में विभावि के शिक्षकों ने लगाया काला बिल्ला [wpse_comments_template]
राष्ट्रपति, सीजेआई, राज्यपाल और सीएम करेंगे झारखंड हाइकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन

Leave a Comment