Search

 
 
 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश को किया संबोधित, कहा- लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां पहुंचाया

 
New Delhi : देश की 15 वीं राष्ट्रपति बनें के बाद द्रौपदी मुर्मू ने देश को संबोधित किया. राष्ट्रपति ने  देश की नागरिकों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि नयी जिम्मेदारी मिलना मेरा लिए सौभाग्य की बात हैं.लोकतंत्र की शक्ति ने मुझे यहां पहुंचाया. मैं देश की पहली ऐसी राष्ट्रपति हूं, जिसका जन्म स्वतंत्र भारत में हुआ था. स्वतंत्र भारत के नागरिकों के साथ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए हमें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारगिल विजय दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दी.  ये दिन भारतीय सेनाओं के शौर्य और संयम का प्रतीक है. मैं सभी नागरिकों और सेनाओं को करगिल दिवस की शुभकामनाएं देती हूं. उन्होंने कहा कि भारत में गरीब के सपने भी पूरे होते हैं.राष्ट्रपति बनना मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, ये भारत के प्रत्येक गरीब की उपलब्धि है.मेरा निर्वाचन इस बात का सबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है .सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण होगा.  देशवासियों का हित मेरे लिए सर्वोंपरि होगा. मेरा राष्ट्रपति बनना हर गरीब की उपलब्धि हैं. देश एक नयी सोच के साथ आगे बढ़ रहा हैं.  दुनिया को भारत से बहुत ही उम्मीदें हैं. कोरोना काल में भारत ने खुद को बेहतर संभाला है. कोरोना काल में भारत ने अन्य देशों की मदद की. सबके प्रयास से उज्जवल भारत का निर्माण होगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि  मैंने अपनी जीवन यात्रा ओडिशा के एक छोटे से आदिवासी गांव से शुरू की थी. मैं जहां जन्म लिया वहां लड़कियों की प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करना भी एक सपने जैसा ही था.लेकिन अनेक बाधाओं के बावजूद मेरा संकल्प दृढ़ रहा और मैं कॉलेज जाने वाली अपने गांव की पहली युवती बनी. ये हमारे लोकतंत्र की ही शक्ति है कि उसमें एक गरीब घर में पैदा हुई बेटी, दूर-सुदूर आदिवासी क्षेत्र में पैदा हुई बेटी, भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंच सकती है. उन्होंने कहा कि आज से कुछ दिन बाद ही देश अपनी स्वाधीनता के 75 वर्ष पूरे करेगा. ये भी एक संयोग है कि जब देश अपनी आजादी के 50वें वर्ष का पर्व मना रहा था तभी मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई थी और आज आजादी के 75वें वर्ष में मुझे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंची हूं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही