Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं रांची, राज्यपाल-सीएम ने किया अभिनंदन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की शाम छह बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची. राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने की.
Advertisement
Advertisement
  • जमशेदपुर- गुमला में आयोजित कार्यक्रमों में करेंगी शिरकत

Ranchi :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार की शाम छह बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंची. राष्ट्रपति की आगवानी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने की. इसके बाद वे सीधे लोकभवन पहुंचीं, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगी.
बताते चलें कि राष्ट्रपति 30 दिसंबर तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान वे जमशेदपुर और गुमला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी.
 इधर राष्ट्रपति के आगमन को लेकर लोकभवन में व्यापक तैयारियां की गई हैं. पूरे परिसर को पारंपरिक सोहराय पेंटिंग से सजाया गया है. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. 
ऐसा है राष्ट्रपति का कार्यक्रम
29 दिसंबर को ऐसा होगा कार्यक्रम 
  • - सुबह 9.45 बजे रांची से जमशेदपुर पहुंचेंगी.
  • - दिशोम जाहेर स्थान में पूजा-अर्चना और पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी.
  • - ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.
  • - एनआईटी जमशेदपुर में 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी.
  • - शाम 4.30 बजे रांची लौटेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 
30 दिसंबर का कार्यक्रम 
  • - सुबह 9.45 बजे रांची से जसपुर (छत्तीसगढ़) के लिए रवाना होंगी.
  • - गुमला के रायडीह प्रखंड में कार्तिक जतरा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी.
  • - केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी उपस्थित रहेंगे.
  • - अपराह्न 2.45 बजे रांची पहुंचेंगी और दिल्ली के लिए रवाना होंगी.
सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हिनू चौक और बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक तक 200 मीटर के दायरे को नो फ्लाई ज़ोन घोषित किया गया है. 28 दिसंबर की सुबह 6 बजे से 30 दिसंबर की रात 10 बजे तक ड्रोन या किसी भी प्रकार के उड़ने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही