Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीरता दिखाने वाले 29 जवानों को शौर्य चक्र, 15 को वीर चक्र, 7 को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया

NewDelhi : राष्ट्रपति भवन में आज सोमवार को देश के वीर जवानों के सम्मान में रक्षा अलंकरण  समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 जवानों और अधिकारियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया.  इसके अलावा 7 कीर्ति चक्र, 15 वीर चक्र  भी  प्रदान किये गये.

 


समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद थे. सम्मान पाने वालों में थल सेना, नौसेना, पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल थे. द्रौपदी मुर्मू ने LoC पर तीन आतंकियों को ढेर करने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला(सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन) को शौर्य चक्र से सम्मानित किया.

 


जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री और 32 असम राइफल्स के मेजर अंशुल बलटू भी शौर्य चक्र से सम्मानित किये गये. अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में सैन्य अभियान के दौरान असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने वाले भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह  को शौर्य चक्र प्रदान किया गया.

 


छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बहादुरी दिखाने वाले छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख भी शौर्य चक्र से सम्मानित हुए.  4 राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया.  राष्ट्रपति ने यह सम्मान उनकी पत्नी और मां को प्रदान किया.


  

इस क्रम में नाविका सागर परिक्रमा-II अभियान के दौरान साहस, समुद्री कौशल और धैर्य का परिचय देने वाली भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए को भी राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया.

 


भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन मनीष अरोड़ा को वीर चक्र से सम्मानित किया गया.  उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान उड़ाते हुए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर हवाई हमले में हिस्सा लिया था. मनीष अरोड़ा इससे पहले शौर्य चक्र भी प्राप्त कर चुके हैं 
 

 

7 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के मेजर आशीष कुमार को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया. जानकारी के अनुसार नवंबर 2024 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने ऑपरेशन का नेतृत्व किया था.  इसके अलावा कई अन्य जवानों  को शौर्य चक्र,  कीर्ति चक्र और वीर चक्र से सम्मानित किया गया.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 
 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही