Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किंग चार्ल्स तृतीय से की मुलाकात

London : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लंदन में है. इस दौरान उन्होंने भारत की ओर से महारानी को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके बाद बंकिघम पैलेस में किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी. राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू की एक वीडियो क्लिप के साथ ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति ने दिवंगत महारानी को अपनी ओर से और भारत के लोगों की ओर से श्रद्धांजलि दी.’’ यह हॉल संसद भवन परिसर के अंदर स्थित है. उन्होंने यहां रविवार को भारत सरकार की ओर से एक शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए. इसे भी पढ़ें- कोर्ट">https://lagatar.in/gang-war-outside-court-premises-infamous-gangster-sandeep-vishnoi-gunned-down/">कोर्ट

परिसर के बाहर गैंगवार, कुख्‍यात गैंगस्‍टर संदीप विश्‍नोई को गोलियों से भूना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही