Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह, कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया

  New Delhi :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया.                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित  अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे

श्री राव, श्री सिंह, श्री ठाकुर और स्वामीनाथन को दिये गये पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिये. पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया. चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया. स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया. समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित  अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. सरकार ने इस साल राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के अलावा भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एलके आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही