Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ धाम में षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना की

Deoghar :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं. आज बुधवार को पहले दिन बुधवार को महादेव की नगरी देवघर पहुंची. उन्होंने बाबा बैद्यनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना की. पुरोहितों ने राष्ट्रपति को षोडशोपचार विधि से पूजा करायी. इस दौरान द्रौपदी मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ से देश की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा के उपरांत पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मंदिर श्राईन बोर्ड की तरफ से उन्हे अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया. (पढ़ें, जिस">https://lagatar.in/in-case-in-which-the-innocent-remained-in-jail-now-real-criminal-prince-soni-has-been-sentenced-to-life-imprisonment-by-the-court/">जिस

केस में बेगुनाह रहा जेल में, अब असली मुजरिम प्रिंस सोनी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा)
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/24rc_m_71_24052023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1068" />

देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं द्रौपदी मुर्मू 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/24rc_m_72_24052023_1.jpg"

alt="" width="1600" height="1068" /> बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देवघर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं. इससे पहले देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद और  राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (दो बार) और रामनाथ कोविंद ने भी बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की है. इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, अपर मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता सचिव मनीष रंजन, पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट, उप विकास आयुक्त डॉ ताराचंद, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी दीपांकर चौधरी, प्रशिक्षु आईएएस अनिमेष रंजन सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : महेंद्र">https://lagatar.in/good-news-for-dhonis-fans-will-not-retire-from-ipl/">महेंद्र

सिंह धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी, IPL से संन्यास नहीं लेंगे प्लेयर!

षोडशोपचार विधि में 16 चरणों में होती है पूजा

षोडशोपचार विधि से पूजा करने पर 16 चरणों में पूजा की जाती है. इसमें पाद्य, अर्घ्य, आमचन, स्नान, वस्त्र, उपवस्त्र (यज्ञोपवीत या जनेऊ) आभूषण, गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बूल, स्तवन पाठ, तर्पण और नमस्कार किया जाता है. इसे भी पढ़ें : अमित">https://lagatar.in/amit-shah-said-pm-modi-will-establish-the-symbol-of-transfer-of-power-in-the-new-parliament-house-politics-should-not-be-done-on-the-inauguration/">अमित

शाह ने कहा, पीएम मोदी नये संसद भवन में सत्ता हस्‍तातंरण के प्रतीक सेंगोल की स्थापना करेंगे, उद्घाटन पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही