Search

 
 
 

President Election : शिवसेना के सांसदों की बैठक में आया सामने, द्रौपदी मुर्मू के सपोर्ट में अधिकतर सांसद, संजय राउत के अलग सुर

 
Mumbai : राष्ट्रपति पद के चुनाव में किसका साथ दिया जाये, इसे लेकर शिवसेना में खुलकर बगावत सामने आ रही है. खबर है कि विधायकों के बाद शिवसेना के कुछ सांसद पार्टी लाइन से अलग जाने को तैयार दिख रहे हैं. राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा या NDA की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के मुद्दे पर शिवसेना में रार बढ़ गयी है. जानकारी के अनुसार कुछ सांसद द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करना चाहते हैं, हालांकि संजय राउत ने सांसदों से कहा है कि यशवंत सिन्हा का समर्थन करना चाहिए. पर आखिरी फैसला उद्धव ठाकरे करेंगे. इसे भी पढ़ें- आसमान">https://lagatar.in/amazing-view-in-the-sky-nasas-james-webb-space-telescope-released-the-first-color-picture-of-the-universe/">आसमान

में अद्भुत नजारा, NASA के जेम्‍स वेब स्पेस टेलिस्कोप ने जारी की ब्रह्मांड की पहली रंगीन तस्‍वीर

संजय राउत ने कहा-यशवंत सिन्हा का समर्थन करें

सोमवार को उद्धव ठाकरे ने अपने सभी सांसदों की बैठक आहुत की थी. बैठक में 19 में से कुल 11 सांसद शामिल हुए थे. सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान ज्यादातर सांसदों ने उद्धव से अपील की कि वे राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करें. बैठक में शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी शिरकत की थी. खबर है कि उन्होंने साफ तौर पर यशवंत सिन्हा को समर्थन देने की बात कही. कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में शिवसेना विपक्ष के साझा उम्मीदवार का समर्थन करे. इसे भी पढ़ें- राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-rjd-will-support-yashwant-sinha-tejashwi-said-increasing-population-is-a-big-problem-attention-should-be-paid/">राष्ट्रपति

चुनाव : RJD यशवंत सिन्हा को देगा समर्थन, तेजस्वी ने कहा- बढ़ती जनसंख्या बड़ी समस्या, ध्यान देना चाहिए

शिवसेना के 12 सांसद शिंदे कैंप के संपर्क में हैं

ऐसे में गेंद उद्धव ठाकरे के पाले में है, वे मुर्मू के साथ जायेंगे या विपक्ष का समर्थन कर आगे की रणनीति तय करेंगे. इस पर सभी की नजर रहेगी. इसी बीच सवाल उठ रहे हैं कि बैठक में 19 में से सिर्फ 11 सांसद ही क्यों पहुंचे. इस क्रम में केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने यह दावा कर सनसनी फैला दी है कि शिवसेना के 12 सांसद शिंदे कैंप के संपर्क में हैं.

18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है

देश में 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होना है. 21 जुलाई को देश को नया महामहिम मिलेगा. चुनाव में वोटिंग के लिए विशेष इंक वाला पेन मुहैया कराया जायेगा. वोट देने के लिए 1,2,3 लिखकर पसंद बतानी होगी. पहली पसंद न बताने पर वोट रद्द माना जायेगा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही