Search

 
 
 

राष्ट्रपति ने शिबू सोरेन, धर्मेंद्र, ममूटी, रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर सहित 131 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

पांच विशिष्ट हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)  दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र(मरणोपरांत) समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.
 

New Delhi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू  ने आज सोमवार को राष्ट्रपति भवन मे आयोजित एक समारोह में कला, साहित्य, चिकित्सा, विज्ञान,  खेल सहित विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों को देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया.

 

 

इस अवसर पर पांच विशिष्ट हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत)  दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र(मरणोपरांत) समेत पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

 

 

इनके अलावा गायिका अलका याज्ञनिक, ममूटी, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, उदय कोटक और पीयूष पांडेय समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया.

 

इस क्रम में अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया. समारोब में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य मंत्री सहित गणमान्य लोग मौजूद थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही