Search

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अस्पताल जाकर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Ranchi :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो  सुप्रीमो शिबू सोरेन बीते कुछ दिनों से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. दिशोम गुरु का हालचाल जानने के लिए कई लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सर गंगाराम अस्पताल पहुंचीं और शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली. राष्ट्रपति ने चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन भी वहां मौजूद थे. 

 

 

तीन से चार दिनों में स्थिति को लेकर दी जा सकेगी जानकारी

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, शिबू सोरेन की तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. चिकित्सकों का कहना है कि अगली तीन से चार दिनों तक इंतजार करना होगा, उसके बाद ही उनकी स्थिति को लेकर कोई ठोस जानकारी दी जा सकेगी.

 

कल सुबह रांची लौट सकते हैं सीएम 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचे हैं. पहले संभावना जताई जा रही थी कि वह गुरुवार शाम रांची लौट सकते हैं, लेकिन गुरुजी की स्थिति को देखते हुए अब उनका रांची लौटना शुक्रवार सुबह संभावित है.

 

गुरुजी के स्वास्थ्य को लेकर झारखंडवासी चिंतित

शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर झारखंडवासी काफी चिंतित हैं. समर्थक लगातार उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं. बता दें कि शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और उन्हें पूरे राज्य में 'गुरुजी' के नाम से जाना जाता है. 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//