Mayurbhanj : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को मयूरभंज(ओडिशा) पहुंचे. उन्होंने पहाड़पुर गांव में स्थित पवित्र उपवन संथाली जाहेरा और हो जाहेरा में पूजा-अर्चना की。इसके अलावा उन्होंने पहाड़पुर के कौशल विकास केंद्र और पहाड़पुर स्कूल का दौरा भी किया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे.
जान लें कि राज्य की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज मयूरभंज जिले के रायरंगपुर स्थित दांडबोस एयरस्ट्रिप के निकट जनसभा का आयोजन किया गया है.
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. जानकारी के अनुसार खराब मौसम के कारण राष्ट्रपति मुर्मt कल शुक्रवार को कलाईकुंडा एयरबेस से सड़क मार्ग से रायरंगपुर पहुंचीं थी. जबकि प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को यहां पहुंचे.
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. मैं 20 जून को ओडिशा के मयूरभंज में रहूंगा. यह दौरा विशेष होगा क्योंकि राष्ट्रपति जी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी, हम दोनों पहाड़पुर जाएंगे और उसके बाद ओडिशा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के कार्यक्रम में शामिल होंगे इसअवसर पर 47,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जायेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment