Search

 
 
 

लातेहार: मुखिया संघ के अध्यक्ष ने डीसी को लिखा पत्र, सड़क की हो मरम्मत

 
Latehar: जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सुभाष सिंह ने लातेहार के उपायुक्त से सड़क को लेकर पत्राचार किया है. उन्होंने अपने पत्र में बताया है कि गारू-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर स्थित गेठा स्कूल के पास बारिश के कारण सड़क के किनारे की मिट्टी बह गई है. अगर इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो आवागमन पूरी तरह बंद हो सकता है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहनों के अलावा आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क के किनारे की मिट्टी के बहाव से सड़क के किनारे बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहनों के लिए इस मार्ग पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है. पत्र में उन्होंने सड़क की वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा है कि अगर जल्द ही इस सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में यहां आवागमन पूरी तरह से बाधित हो सकता है. उन्होंने कहा कि यदि बारिश जारी रही तो सड़क की स्थिति और भी खराब हो सकती है. जिससे गारू से मेदिनीनगर जाने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा. सिंह ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि सड़क की मरम्मत का कार्य को प्राथमिकता दी जाए ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और उन्हें होने वाली असुविधा से बचाया जा सके. इसे भी पढ़ें - बांग्लादेशी">https://lagatar.in/hearing-on-pil-filed-in-hc-to-stop-bangladeshi-infiltration-on-september-5/">बांग्लादेशी

घुसपैठ रोकने के लिए HC में दाखिल PIL पर 5 सितंबर को सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही