Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेपाली सेवा समिति के अध्यक्ष राम नारायण नेपाल के काठमांडू में किए गए सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : नेपाली सेवा समिति के अध्यक्ष राम नारायण का शुक्रवार को काठमांडू में बानेश्वर स्थित नेपाल भारत मैत्री संघ के केंद्रीय कार्यालय समिति के चेयरमैन सह सभापति ओम प्रकाश सरावगी के नेतृत्व में स्वागत किया गया. राम नारायण ने नेपाली सेवा समिति द्वारा झारखंड में किए जा रहे सामाजिक कार्यों से संघ के लोगों को अवगत कराया. उन्होंने नेपाली सेवा समिति के महासचिव विजय दमाई और परिषद के चेयरमैन गोपाल सिंह थापा के कुशल नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. इसे भी पढ़ें : शेयर">https://lagatar.in/selling-in-the-stock-market-sensex-opened-with-a-loss-of-246-points-titans-shares-fell-3-point-54-percent/">शेयर

बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 246 अंक टूटकर खुला, टाइटन के शेयर 3.54 फीसदी लुढ़के
नेपाल भारत मैत्री संघ के लोगों ने भी दोनों देशों के बीच सामाजिक रिश्ता मजबूत करने पर बल दिया. नेपाल भारत मैत्री संघ भारत और नेपाल के बीच सामाजिक एवं अन्य कार्यों में हमेशा से ही बढ़-चढ़कर अपने दायित्व का निर्वहन करती रही है. राम नारायण ने भी संघ के लोगों को झारखंड आने का आमंत्रण दिया है. इस समारोह में सह अध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ तूल बहादुर सऊद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुषमा शर्मा और केंद्रीय सदस्य गुणनिधि काफले उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही