Search

 
 
 

रामगढ़ जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ने की जिला कमेटी की घोषणा

 
Ramgarh: रामगढ़ जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र 2023-25 के निर्वाचित अध्यक्ष महावीर प्रसाद अग्रवाल ने कार्यकारिणी कमेटी का गठन कर उसकी घोषणा कर दी है. कमेटी की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि कमेटी में शामिल सभी लोग मारवाड़ी समाज के उत्थान के लिए काम करेंगे. संरक्षक मंडली में रामचंद्र रुंगटा, गौरव बुधिया, तिलक राज मंगलम, गोविंद लाल अग्रवाल, बसंत हेतम सरिया, सुरेश पी अग्रवाल, हनुमान प्रसाद गोयल, विमल बुधिया, महावीर प्रसाद अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल सहित कई लोग शामिल है. कमेटी में प्रकाश पटवारी को महामंत्री बनाया गया है, जबकि मानिक जैन को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.

5 लोगों को बनाया गया उपाध्यक्ष

कमेटी में 5 लोगों को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जिसमे महेश अग्रवाल पप्पू, विष्णु पोद्दार, विनय अग्रवाल, हरिश चौधरी, गोपाल शर्मा शामिल है. महामंत्री प्रकाश पटवारी को बनाया गया है, जबकि अंजय अग्रवाल, अनिल कुमार मित्तल, प्रदीप कुमार शर्मा, सुभाष अग्रवाल, अनिल गर्ग को संयुक्त मंत्री बनाया गया है. जिला संगठन मंत्री का पद उमेश राजगढ़िया व अनिल गोयल को दिया गया. इसके अलावा 18 लोगों को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया. इसके अलावे रामगढ़ नगर, पतरातु, भुरकुंडा, कुजू व गोला शाखा के अध्यक्ष, मंत्री स्थाई आमंत्रित सदस्य होंगे. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-singh-dahar-of-chowka-will-now-be-known-as-phulo-jhano-mod/">चांडिल

: अब फूलो-झानो मोड़ के नाम से जाना जाएगा चौका का सिंह डहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही