Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष ने चैम्बर भवन में फहराया तिरंगा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मुनका ने 26 जनवरी को चैम्बर भवन में तिरंगा फहराया. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आने वाले 10 वर्ष स्थानीय व्यापार के लिए काफी चिंताजनक होने वाली है. आज की युवा पीढ़ी व्यापार-कारोबार की बजाए नौकरी को ज्यादा तरजीह दे रही है. ऐसा होने से व्यापार-कारोबार कैसे आगे बढ़ेगा और फलीभूत होगा. आज का युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहरों में जा रहे हैं. उच्च शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात बड़ी कंपनियों में जॉब करने लग जाते हैं. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-drunk-brother-beats-up-half-sister-to-death-with-a-stick-arrested/">सरायकेला

: नशेड़ी भाई ने सौतेली बहन की डंडे से पीट कर की हत्या, गिरफ्तार
इससे कहीं न कहीं आज का युवा वर्ग व्यापार करने की बजाय नौकरी को प्राथमिकता दे रहे हैं. स्थानीय व्यापार पहले से ही ई-कॉमर्स और बड़ी कंपनियों के कारण परेशानी में है. उन्होंने उम्मीद जताई कि देश की आर्थिक स्थिति भी आने वाले समय में ठीक होगी, जिससे व्यवसायियों को राहत मिलेगी. उन्होंने उपस्थित चैम्बर प्रतिनिधियों, सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

समारोह में ये थे मौजूद

पूर्व अध्य्क्ष मुरलीधर केडिया, उमेश कांवटिया, सुरेश सोंथालिया, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष ट्रेड एंड कॉमर्स नितेश धूत, उपाध्यक्ष टैक्स एंड फाइनेंस दिलीप गोलछा, उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू मुकेश मित्तल, जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिपिन अडेसरा ने भी गणतंत्र दिवस पर शुभकामना संदेश दिया. झंडोत्तोलन कार्यक्रम के मौके पर चैम्बर के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्यगण, विभिन्न एसोसिएशन के अध्यक्ष और प्रतिनिधि सहित चैम्बर के सदस्य और अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही