Search

 
 
 

योगासन एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह, संतोषी कुमारी बनी सचिव

 
Ranchi : पतंजलि योगपीठ कार्यालय में शुक्रवार को योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की रांची शाखा का गठन किया गया. योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह की उपस्थिति में एनवाईएसएफ (राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ, युवा मामलों और खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त, विश्व योगासन से संबंधित, भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य) राष्ट्रीय कमेटी की नियमावली के अनुसार योग के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले व्यक्तित्व को संगठन में पदस्थापित किया गया. अध्यक्ष: संजय सिंह, उपाध्यक्ष : निशांत यादव, सचिव : संतोषी कुमारी, सह सचिव : प्रहलाद भगत , कोषाध्यक्ष : डॉ. एसके घोषाल, तकनीकी प्रमुख : शंकर राणा, कंप्यूटर तकनीक एक्सपर्ट : राहुल रंजन, संरक्षक : ईश्वरचंद व राफिया नाज को बनाया गया. सदस्य के रूप में चैताली मुखर्जी, अम्या अंशु, सोनाली सरकार, विजय कुमार, पवन झा, विकास गोप को रखा गया है. मीडिया प्रभारी पूजा सिंह को बनाया गया है. इसे भी पढ़ें :  अवैध">https://lagatar.in/palamu-dmo-raids-bakoria-for-illegal-mining-seizes-stones-and-marbles/">अवैध

खनन को लेकर पलामू डीएमओ ने बकोर‍िया में की छापेमारी, जमा पत्‍थर जब्‍त  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही