पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. संविधान सभा के अध्यक्ष के रूप में भारतीय लोकतंत्र की सशक्त नींव रखने में उन्होंने अमूल्य योगदान दिया. आज जब हम सभी देशवासी संविधान के 75 वर्ष का उत्सव मना रहे हैं, तब उनका जीवन और आदर्श कहीं अधिक प्रेरणादायी हो जाता है. https://twitter.com/narendramodi/status/1863784613451272243
संविधान निर्माण से लेकर भारत को एक सुदृढ़ व उन्नत राष्ट्र बनाने में उनका अतुल्य योगदान : खड़गे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर कर डॉ राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि भारत के संविधान की रचना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले, भारत के प्रथम राष्ट्रपति, महान स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. देश के संविधान निर्माण से लेकर भारत को एक सुदृढ़ एवं उन्नत राष्ट्र बनाने में उनके अतुल्य योगदान को सदैव याद किया जायेगा. उनके उच्च विचार और आदर्श मूल्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं. https://twitter.com/kharge/status/1863780681584877780उनका आदर्श जीवन हम सभी को सदैव करता रहेगा प्रेरित : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट में लिखा कि महान स्वाधीनता सेनानी, संविधान सभा के अध्यक्ष, देश के प्रथम राष्ट्रपति, `भारत रत्न` डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. `सादा जीवन, उच्च विचार` दर्शन को चरितार्थ करता उनका आदर्श जीवन हम सभी को सदैव प्रेरित करता रहेगा. https://twitter.com/myogiadityanath/status/1863746414842388659उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पोस्ट में लिखा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति और महान स्वतंत्रता सेनानी "भारत रत्न" डॉ. राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर नमन. स्वाधीनता संग्राम में आपका योगदान अतुलनीय है. आपके विचार हमें सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे. https://twitter.com/pushkardhami/status/1863788603307954395
Leave a Comment