Search

राष्ट्रपति, पीएम मोदी, सीएम योगी, मंत्री अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, ट्वीटर पर श्रद्धांजलियों का तांता

Mumbai : स्वर कोकिला के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. हर कोई इस खबर से दुखी है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है. दयालु और देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं. वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी.  

लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी- राष्ट्रपति

  राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया.  कहा भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी  

अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है - योगी 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है. योगी ने कहा कि स्वर कोकिला, भारत रत्न, आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन अत्यंत दुःखद और कला जगत की अपूरणीय क्षति है.  प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें.  

लता जी के निधन से मन बहुत दुखी है - अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी शोक जताया है. उन्होने कहा कि स्वर कोकिला "भारत रत्न" लता मंगेशकर जी के निधन से मन बहुत ही दुखी है. पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि. उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना. स्वर कोकिला "भारत रत्न" लता मंगेशकर जी के निधन से मन बहुत ही दुखी है।पुण्यात्मा को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।उनका जाना देश और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना।ॐ शांति।#LataMangeshkar">https://twitter.com/hashtag/LataMangeshkar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#LataMangeshkar

pic.twitter.com/Q6rNWt1x7d">https://t.co/Q6rNWt1x7d">pic.twitter.com/Q6rNWt1x7d

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp