Search

 
 
 

28 को राष्ट्रपति CUJ के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, कारकेड मूवमेंट को लेकर रांची डीसी ने दिये जरूरी निर्देश

 
Ranchi: 28 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है. रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने पत्र जारी कर कारकेड मूवमेंट स्थलों के कार्य को पूरा करने को कहा है. उन्होने अधीक्षण अभियंता, पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल रांची, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग (ग्रामीण कार्य मामले), ग्रामीण अंचल रांची, परियोजना निदेशक (प्रशासन) जुडको के नाम पत्र जारी किया है. जिसमें राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मद्देनजर रांची जिला के बिरसा मुंडा विमानपतन, रांची से रिंग रोड, आई.टी.बी.पी. मोड़ होते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय तक के सड़क मार्ग के कार्य को ससमय पूरा करने को कहा गया है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 FEB।।नक्सलियों के हाथों मारे जा रहे निर्दोष।।बिहार में बड़े पैमाने पर DEO का तबादला।।नीतीश पर बरसे तेजस्वी,तेजप्रताप।।यूपीः नदी में गिरी ट्रॉली,15 की मौत।।न्याय यात्राः राहुल को मिला प्रियंका का साथ।।समेत कई अहम खबरें।।

जारी पत्र में जिन कार्यों को करने को कहा गया है

कारकेड मूवमेंट जिन पथों पर होना है उन सभी पथों की मरम्मति का कार्य ससमय पूर्ण कराना. पथों का सौंदर्यीकरण कार्य पूर्ण करना. मार्ग में पड़ने वाले सभी स्पीड ब्रेकर को ऐसा बना दिया जाये जिससे राष्ट्रपति को यात्रा में कोई असुविधा ना हो. कारकेड मूवमेंट के लिए रिंग रोड से ग्राम चेड़ी-मनातू होते हुए वैकल्पिक मार्ग की मरम्मति का कार्य ससमय पूर्ण कराना. यात्रा के लिए निर्धारित कार्यक्रम स्थल की दूरी एवं समय के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराना. इसे भी पढ़ें- असम">https://lagatar.in/assam-himanta-government-approves-repeal-of-muslim-marriage-act/">असम

: हिमंत सरकार ने मुस्लिम विवाह अधिनियम निरस्त करने पर मुहर लगाई, विपक्ष बरसा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही