Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनावः सांसदों के वोटों की गिनती पूरी, द्रौपदी मुर्मू को 540, यशवंत सिन्हा को मिले 208 वोट

 
New Delhi: राष्ट्रपति चुनाव के लिए सांसदों के मतों की गिनती पूरी कर ली गई है. इसमें एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 540 वोट मिले हैं. वहीं विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति प्रत्याशी यशवंत सिन्हा को 208 वोट से ही संतोष करना पड़ा है. वहीं 15 सांसदों के वोट इनवैलिड हो गए हैं. इसे पढ़ें- पटनाः">https://lagatar.in/patna-tracks-were-crossing-with-earphones-on-two-youths-died-after-being-hit-by-a-train/">पटनाः

इयरफोन लगाकर पार कर रहे थे ट्रैक, ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत

अब राज्यों के विधानसभा में पड़े विधायकों के मतों की गिनती होगी

सांसदों के वोटों की गिनती के बाद अब अब राज्यों के विधानसभा में पड़े विधायकों के मतों की गिनती होगी. इसपर सबकी नजरें टिकी हैं. वहीं एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत तय मानी जा रही है. उनके दिल्ली स्थित आवास पर रेड कार्पेट बिछ चुका है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्रौपदी मुर्मू के आवास पर कलाकारों के साथ नृत्य करते दिखाई दिये. एनडीए में जश्न का माहौल है. खबर लिखे जाने तक दस राज्यों के विधायकों के मतों की गिनती कर ली गई थी. इसमें भी द्रौपदी मुर्मू भारी मतों से आगे चल रही हैं. इसे भी पढ़ें- ज्ञानवापी">https://lagatar.in/gyanvapi-case-supreme-court-will-now-hear-in-october-said-wait-for-the-decision-of-the-district-court/">ज्ञानवापी

केस : सुप्रीम कोर्ट अब अक्टूबर में सुनवाई करेगा, कहा, जिला अदालत के फैसले का इंतजार किया जाये
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही