Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनाव : जदयू के सात सांसद द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए बनेंगे प्रस्तावक

 
Patna :  राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गयी है. राजग  की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के अवसर पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह मौजूद रहेंगे.इस सिलसिले में वह गुरुवार देर शाम ही दिल्ली पहुंच चुके हैं. द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए जदयू के सात सांसद प्रस्तावक भी बनेंगे.जानकारी के मुताबिक इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के अलावा, तिलेश्वर कामति, डॉ. आलोक सुमन, चंद्रेश्वर चंद्रवंशी,संतोष कुशवाहा और दुलालचंद गोस्वामी के नाम शामिल  हैं.जदयू के अलावा केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के अलावा उनकी पार्टी रालोजपा के भी चार सांसद प्रस्तावक बनेंगे. बिहार भाजपा से उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के नामांकन के दौरान मौजूद रहने की सूचना है. मालूम हो कि द्रौपदी मुर्मू को सांसद चिराग पासवान ने भी समर्थन देने की घोषणा की है. इसे भी पढ़ें-BREAKING">https://lagatar.in/banshidhar-nagar-reader-of-sdpo-arrested-for-taking-bribe-caught-by-acb-team/">BREAKING

: बंशीधर नगर के SDPO के रीडर घूस लेते गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने दबोचा रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस सहित उनकी पार्टी के चार सांसद राष्ट्रपति पद को लेकर घोषित राजग उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू के प्रस्तावक बने हैं. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज, चौधरी महबूब अली कैसर और चंदन सिंह भी शामिल हैं. प्रस्तावक बनने के बाद श्री पारस ने सभी दलों से द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन मांगा है.   [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही