Search

 
 
 

राष्ट्रपति चुनाव : विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज करेंगे नामांकन, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

 
New Delhi : आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर संयुक्त विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है. विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा आज यानी 27 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई विपक्षी नेता के मौजूद होने की संभावना है. पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-27-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।27 June।।सीएम से मिलीं नवनिर्वाचित MLA शिल्पी।।मांडर में जीत से कांग्रेसी उत्साहित।।पुरानी पेंशन पर क्या बोले हेमंत।।राउत ने बागियों को जिंदा लाश बताया।।जर्मनी में क्या बोले पीएम मोदी।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
इसे भी पढ़ें - अयोध्‍या">https://lagatar.in/where-did-hand-grenades-come-from-in-ayodhya-police-and-army-engaged-in-investigation/">अयोध्‍या

में कहां से आये भारी मात्रा में हैंड ग्रेनेड, जांच में जुटी पुलिस और सेना  

NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल किया 

बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू को अपना उम्मीदवार बनाया है. द्रौपदी मुर्मू ने 24 जून को अपना नॉमिनेशन दाखिल किया है. द्रौपदी मुर्मू संथाल आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म ओडिशा के मयूरभंज जिले के बैदापोसी गांव में 20 जून, 1958 को हुआ था. राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है, जबकि रिजल्ट 21 जुलाई को आयेगा. इसे भी पढ़ें - पुरानी">https://lagatar.in/in-the-hope-of-implementation-of-the-old-pension-scheme-there-was-a-great-deal-of-government-employees-in-morhabadi/">पुरानी

पेंशन योजना लागू होने की आस में सरकारी कर्मियों का मोरहाबादी में हुआ महाजुटान, जानिये भाषण में क्‍या बोले सीएम

विपक्षी दलों को ठोस प्रयास करने होंगे - शरद पवार 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कहा कि विपक्षी दलों को अपने उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करनी होंगी. पवार ने कहा कि अगर राष्ट्रपति चुनाव के अंकगणित पर नजर डालें तो स्थिति उतनी खराब नहीं है, जितनी बताई जा रही थी, लेकिन विपक्षी दलों को ठोस प्रयास करने होंगे. शरद पवार ने यह बात तब कही जब YSRCP और बसपा ने भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके हैं. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी NDA उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का समर्थन करने का संकेत दे चुका है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-after-the-victory-shilpi-neha-tirkey-met-hemant-cm-said-stand-on-the-trust-of-the-people/">रांची:

जीत के बाद हेमंत से मिलीं शिल्पी नेहा तिर्की, सीएम ने कहा-जनता के विश्वास पर खड़ा उतरें [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही