Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bihar News: 18 पुलिस अधिकारी-जवानों को राष्ट्रपति पदक, इंस्पेक्टर अफसर हुसैन को गैलंट्री मेडल

बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पुलिस पदक देने की घोषणा की है. इस बार पुलिस को पिछले वर्ष की तुलना में तीन अधिक पदक मिले हैं. पिछले वर्ष 15 पुलिसकर्मियों को पदक मिला था, जबकि इस वर्ष यह संख्या बढ़कर 18 हो गई है.
Advertisement
Advertisement
राष्ट्रपति पदक की घोषणा

Patna:  केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों और जवानों के नामों की सूची जारी की है. इसमें बिहार पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों के नाम शामिल हों. इस बार बिहार पुलिस को पिछले वर्ष की तुलना में तीन अधिक पदक मिले हैं. पिछले वर्ष 15 पुलिसकर्मियों को पदक मिला था.

इसे भी पढ़ें: 

बेऊर थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री से सम्मानित किया जाएगा. उनके नाम की घोषणा वीरता के लिए दिए जाने वाले पदक के तहत ही है. इस सम्मान को बिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

बिहार की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, आईजी संजय कुमार और एसपी बीना कुमारी को विशिष्ट सेवा के लिए प्रेसिंडेंट्स पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस से सम्मानित किया जाएगा. दोनों अधिकारियों को लंबे समय से उत्कृष्ट और विशिष्ट सेवा के लिए प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा हा है.

 

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा और एसपी इम्तियाज अहमद समेत 15 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस प्रदान किया जाएगा. इन अधिकारियों और जवानों की सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिसिंग में योगदान को देखते हुए सम्मान के लिए चुना गया है.

 

पदक पाने वालों की सूची

डीआईजी राकेश कुमार सिन्हा

एसपी इम्तियाज अहमद

इंस्पेक्टर इरशाद आलम

एसआई राजेश कुमार सिंह

एएसआई मुकेश कुमार सिंह

एसआई संतोष क्षेत्री

हवलदा संतोष अल्ले मगर

हवलदार रूपेश थापा

एएसआई लवकुश कुमार

एएसआई अमिताभ गिरी

एएसआई आनंद प्रकाश

सिपाही छत्र बहादुर थापा

संतोष कुमार ठाकुर

 

राष्ट्रपति पुलिस पदक देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मानों में शामिल है. हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर इसके लिए अधिकारियों और कर्मियों के नाम घोषित किए जाते हैं. पुलिस के अलावा अग्निशमन सेवा, होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं से जुड़े कर्मयों को भी सम्मान दिया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही