Search

 
 
 

राष्ट्रपति का चुनाव केवल औपचारिकता, द्रौपदी मुर्मू की जीत तय : डॉ लंबोदर महतो

 
Ranchi : आजसू के केंद्रीय महासचिव सह गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो सोमवार को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मिले. उन्हें जीत की अग्रिम बधाई दी. कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की जीत तय है. चुनाव होना अब केवल औपचारिकता मात्र रह गया है. भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि कोई आदिवासी महिला देश के सर्वोच्च पद पर बैठने जा रही हैं.

आजसू द्रौपदी मुर्मू को ही वोट करेगी

झारखंड की पूर्व राज्यपाल रही एक आदिवासी को राष्ट्रपति के लिए चुना जा रहा है. इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद कहा है.उन्होंने यह भी कहा कि आजसू के दो विधायक और एक सांसद हैं और आजसू द्रौपदी मुर्मू को ही वोट करेगी. बता दें कि सोमवार को द्रौपदी मुर्मू वोट मांगने रांची आयी थीं. इसके लिए होटल बीएनआर चाणक्य में कार्यक्रम रखा गया था. इस कार्यक्रम में एनडीए के सभी सांसद और विधायक उपस्थित थे. कार्यक्रम में आए डॉ. महतो ने आजसू पार्टी के समर्थन की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी जीत तय है. चुनाव औपचारिकता ही रह गया है, क्योंकि देश की लगभग सभी पार्टियां द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में है.
इसे भी पढ़ें- द्रौपदी">https://lagatar.in/what-the-mps-mlas-said-after-meeting-with-draupadi-murmu/">द्रौपदी

मुर्मू के साथ बैठक के बाद सांसदों-विधायकों ने क्या कहा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही