Search

 
 
 

मणिपुर में लगे राष्ट्रपति शासन, सेना संभाले व्यवस्था : विजय शंकर नायक

 
Ranchi : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 56 दिनों के बाद भी हिंसक  घटनाओं को रोकने में विफल रहे राज्य के मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह को अविलंब बर्खास्त कर देना चाहिए. साथ ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए. उपरोक्त  बातें गुरुवार को झारखंड बचाओ मोर्चा के केंद्रीय संयोजक आदिवासी मूलवासी जन अधिकार मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने कही. नायक ने कहा कि मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र  कर जुलूस की शक्ल  में घुमाने शर्मसार करने वाली घटना है. नायक ने कहा कि मणिपुर 56 दिनों से हिंसा की आग में जल रहा है. अब तक 120 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. तीन हजार से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हुए हैं. करीब 50 हजार लोग अपना घर-बार छोड़कर रिलीफ कैंप में रहने को मजबूर हैं. वहां विधि-व्यवस्था फेल हो चुकी है, कानून का राज समाप्त हो चुका है. ऐसे में एक ही विकल्प मणिपुर को शांत करने के लिए बचता है, वह है राष्ट्रपति शासन. राष्ट्रपति शासन लागू कर पूर्वोत्तर राज्य को सेना के हवाले किया जाना चाहिए, ताकी वहां अमन-चैन और शांति बहाल हो सके और हिंसक घटनाओं पर रोक लगाया जा सके. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cm-should-tell-under-which-planning-policy-26001-posts-will-be-appointed-bhanu-pratap-shahi/">सीएम

बताएं किस नियोजन नीति के तहत 26001 पदों पर होगी नियुक्ति- भानु प्रताप शाही
[wpse_comments_temp.ate]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही