Search

 
 
 

राष्ट्रपति का दौराः रांची के ये इलाके रेड जोन घोषित

 
Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल के 02 किलोमीटर की परिधि क्षेत्र को अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है. रांची एसएसपी द्वारा ड्रोन नियम 2021 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है. बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक रांची में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी. इस क्रम में राष्ट्रपति राजभवन में आवासन करेंगी और नव निर्मित उच्च न्यायालय एवं आईआईआईटी नामकुम में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी. उग्रवादी एवं आतंकी गतिविधि के मद्देनजर सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से उक्त स्थानों को रेड जोन घोषित किया गया है. इसे पढ़ें- पशु">https://lagatar.in/animal-love-the-villagers-pulled-out-the-heifer-from-the-well-did-not-even-care-about-the-scorching-heat/">पशु

प्रेम : कुएं से बछिया को ग्रामीणों ने निकाला बाहर, भीषण गर्मी की भी नहीं की परवाह

ये इलाके रेड जोन घोषित

रांची एसएसपी द्वारा ड्रोन नियम 2021 के नियम 22, 24 एवं 26 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नव निर्मित उच्च न्यायालय भवन, धुर्वा से 02 किमी, जे.यू.टी. (आईआईआईटी) नामकुम से 02 किमी एवं राजभवन से 02 किमी की परिधि क्षेत्र को दिनांक 24.05.2023 से दिनांक 26.05.2023 तक अस्थायी रूप से रेड जोन घोषित किया गया है.

बिना पूर्व अनुमति के रेड जोन में ड्रोन का प्रचालन नहीं

रेड जोन में कोई भी व्यक्ति सक्षम पदाधिकारी के पूर्व अनुमति के बिना ड्रोन का प्रचालन नहीं कर सकेगा. इसे भी पढ़ें-  आईपीएल">https://lagatar.in/indian-uncapped-players-dominated-the-ipl/">आईपीएल

में भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों की रही धाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही